Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी कहानी -20-Feb-2022 छत्रपति शिवाजी महाराज

19 फरवरी 1630 में जन्मे थे शिवाजी महाराज ,
6 जून 1674 में छत्रपति का था पहना ताज |
मराठा एक छत्र साम्राज्य की रखी थी नींव, 
व्यवहारिक बड़ा वह मतवाला नहीं था क्षीण |
अनुशासित संगठित सेना का निर्माण किया ,
योग्य, प्रगतिशील शासन था प्रदान किया | 
छापामार युद्ध की प्रणाली को अपनाया ,
प्राचीन शिष्टाचारों को पुनर्जीवित करवाया |
शाहजी भोंसले जीजा बाई के पुत्र थे प्यारे ,
युद्ध कौशल ,राजनीति प्रवाह से सम्राट बने न्यारें |
बीजापुर दुर्ग पर अधिकार की नीति अपनाई ,
मैदानी इलाकों में फिर प्रवेश की योजना बनाई |
दो बार शिवाजी महाराज का हुआ राज्याभिषेक , 
मुगलों से ब्राह्मणों को मिली धमकी जो न थी नेक |
निरंकुश शासन में लेते थे कूटनीति का सहारा ,
राजमुद्रा पर शिवाजी ने संस्कृत भाषा को उभारा |
रायगढ़ समाधि स्थान शिवाजी महाराज का , 
3 अप्रैल 1680 को अंत हुआ बहादुर सम्राट का ||

प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा (दिल्ली) 

   20
12 Comments

Lotus🙂

25-Feb-2022 01:17 PM

उत्तम रचना

Reply

Arshi khan

21-Feb-2022 12:16 AM

Gd

Reply

Seema Priyadarshini sahay

20-Feb-2022 06:55 PM

बहुत खूब

Reply

Shikha Arora

20-Feb-2022 10:36 PM

Thank u ji 🙏

Reply